Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Accident
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket

Courtjamui

जमुई: जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय में नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ लिया गया शपथ

जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमुई के तत्वाधान में शुक्रवार को दिन के 11 बजे नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर एक सामूहिक शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसी भी प्रकार के नशीली दवाओं एवं नशा से दूर रहने का शपथ लिया गया तथा अन्य लोगों को भी इनके सेवन से बचने का संदेश दिया गया। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम सत्यनारायण शिवहरे ने किया। उनके साथ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी दिलीप कुमार राय, जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव मंजू श्री कुमारी, एसीजेएम चंद्र बोस कुमार सिंह, जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड की प्रधान मजिस्ट्रेट मनीषा कुमारी एवं न्यायिक दंडाधिकारी कंचन रानी शामिल थे।
इस कार्यक्रम में लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता पवन कुमार राय, गोविंद कुमार रोशन , अभिषेक व्यवहार न्यायालय जमुई के कर्मी जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं स्थाई लोक अदालत के अन्य कर्मी उपस्थित थे। 
सभी ने इस अवसर पर भारत को एक नशा मुक्त देश बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने शपथ ली कि वह किसी प्रकार के नशीली दवाओं एवं अन्य नशीली पदार्थ जैसे शराब सिगरेट तंबाकू आदि का सेवन अपने जीवन में नहीं करेंगे तथा इसके साथ ही अपने मित्रों सगे संबंधियों को भी इसके दुरुपयोग के संबंध में बताएंगे और उनसे आग्रह करेंगे कि वह नशीली पदार्थों के सेवन से बचें।
श्री सत्यनारायण शिव हरे ने कहा की नशीली पदार्थ की सेवन से हमारे शरीर एवं आत्मा दोनों का नुकसान होता है जिससे समाज एवं परिवार दोनों प्रभावित होते हैं। आजकल की युवा पीढ़ी एवं छोटे बच्चे नशीली दवाओं के चपेट में आकर अपने जीवन को नष्ट कर रहे हैं, हमारा दायित्व है कि उन्हें नशीली पदार्थ के दुरुपयोग से बचाए जिससे हमारा देश और समाज इस बुराई से बच सके और तरक्की की ओर अग्रसर हो। 
मंजूश्री कुमारी ने इस अवसर पर युवाओं को नशीली दवाओं से बचने एवं नशा के सेवन से परहेज करने की सलाह दी। #jamuitopnews #viralreelsシ #viralvideoシ #jamuicity #jamuiPolice #jamuibihar #courtjamui

जमुई: जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय में नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ लिया गया शपथ जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमुई के तत्वाधान में शुक्रवार को दिन के 11 बजे नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर एक सामूहिक शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसी भी प्रकार के नशीली दवाओं एवं नशा से दूर रहने का शपथ लिया गया तथा अन्य लोगों को भी इनके सेवन से बचने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम सत्यनारायण शिवहरे ने किया। उनके साथ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी दिलीप कुमार राय, जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव मंजू श्री कुमारी, एसीजेएम चंद्र बोस कुमार सिंह, जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड की प्रधान मजिस्ट्रेट मनीषा कुमारी एवं न्यायिक दंडाधिकारी कंचन रानी शामिल थे। इस कार्यक्रम में लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता पवन कुमार राय, गोविंद कुमार रोशन , अभिषेक व्यवहार न्यायालय जमुई के कर्मी जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं स्थाई लोक अदालत के अन्य कर्मी उपस्थित थे। सभी ने इस अवसर पर भारत को एक नशा मुक्त देश बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने शपथ ली कि वह किसी प्रकार के नशीली दवाओं एवं अन्य नशीली पदार्थ जैसे शराब सिगरेट तंबाकू आदि का सेवन अपने जीवन में नहीं करेंगे तथा इसके साथ ही अपने मित्रों सगे संबंधियों को भी इसके दुरुपयोग के संबंध में बताएंगे और उनसे आग्रह करेंगे कि वह नशीली पदार्थों के सेवन से बचें। श्री सत्यनारायण शिव हरे ने कहा की नशीली पदार्थ की सेवन से हमारे शरीर एवं आत्मा दोनों का नुकसान होता है जिससे समाज एवं परिवार दोनों प्रभावित होते हैं। आजकल की युवा पीढ़ी एवं छोटे बच्चे नशीली दवाओं के चपेट में आकर अपने जीवन को नष्ट कर रहे हैं, हमारा दायित्व है कि उन्हें नशीली पदार्थ के दुरुपयोग से बचाए जिससे हमारा देश और समाज इस बुराई से बच सके और तरक्की की ओर अग्रसर हो। मंजूश्री कुमारी ने इस अवसर पर युवाओं को नशीली दवाओं से बचने एवं नशा के सेवन से परहेज करने की सलाह दी। #jamuitopnews #viralreelsシ #viralvideoシ #jamuicity #jamuiPolice #jamuibihar #courtjamui

Jamui, Jamui | Jun 26, 2026

Latest Courtjamui News Videos - Watch the Latest News of June 27, 2026 | Public App