इश्क के आगे झुकी बंदिशें, प्रेमी युगल ने ग्वालियर में रचाई शादी, अब सुरक्षा की गुहार! मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले (पिछोर) के ग्राम शाजापुर के रहने वाले छाया परिहार और धर्मेंद्र गुर्जर ने परिवार की असहमति के बाद 13 जुलाई 2026 को ग्वालियर के आर्य समाज मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर लिया है। लंबे समय से एक-दूसरे से प्यार करने वाले इस बालिग जोड़े ने समाज और परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर अपनी मर्जी से जीवनसाथी चुनने का फैसला किया।
शादी के बाद नवविवाहित दंपती ने शिवपुरी पुलिस अधीक्षक (SP) को आवेदन सौंपकर अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग की है। दंपती का कहना है कि लड़की के मायके पक्ष और कुछ ग्रामीणों से उन्हें जान का खतरा है, साथ ही लड़के के परिवार को झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी जा रही है। डर के कारण यह जोड़ा फिलहाल अपने गांव नहीं लौट पा रहा है और ग्वालियर में शरण लिए हुए है।
#ShivpuriNews #MadhyaPradesh #LoveMarriage #AryaSamajMandir #CoupleProtection #MadhyaPradeshPolice #BreakingNews #SocialIssues #FatafatNews
Ambikapur, Surguja | Jul 16, 2026