बैतूल में आज रात 12 बजे से रेत खनन पर ब्रेक! कलेक्टर डॉ. सोनवणे का आदेश हुआ लागू, 1 अक्टूबर तक रहेगी रोक बैतूल जिले में आज यानी मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात 12 बजे से रेत खनन पर पूरी तरह प्रतिबंध लागू हो गया है। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के आदेश के अनुसार जिले की सभी रेत खदानों, नदियों और नालों से रेत का उत्खनन अब 1 अक्टूबर 2026 तक प्रतिबंधित रहेगा। यह आदेश कलेक्टर द्वारा 29 जून को जारी किया गया था, जो 30 जून की मध्यरात्रि से प्रभावी हो गया है। मानसून के दौरान सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। कलेक्टर ने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को सख्ती से आदेश का पालन कराने और अवैध रेत उत्खनन पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने साफ किया है कि प्रतिबंध अवधि के दौरान जिले में किसी भी नदी, नाले या रेत खदान से रेत का उत्खनन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। #Betul #बैतूल #रेतखनन #SandMining #Monsoon #CollectorOrder #MadhyaPradesh #MPNews #BreakingNews #BetulNews #ViralNews #NewsUpdate #RainySeason #Environment #Trending
Huzur, Bhopal | Jul 1, 2026

Betul Nagar, Betul | Jul 1, 2026