
छत्तीसगढ़ में सरगुजा की अमेरा कोल माइंस में व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं। लगातार बारिश और जल निकासी न होने से खदान तक जाने वाली सड़क गहरे दलदल में तब्दील हो चुकी है। इसके चलते 4 किलोमीटर से भी अधिक लंबा ट्रकों का जाम लग गया है। प्रतिदिन 4,000 टन कोयला सप्लाई का लक्ष्य घटकर महज 300 से 400 टन पर सिमट गया है, जिससे ट्रांसपोर्टर्स और डीओ होल्डर्स को हर दिन भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। समस्या सिर्फ बदहाल सड़क तक सीमित नहीं है, अवैध वसूली के आरोपों ने मामला और गरमा दिया है। वाहन चालकों का आरोप है कि पार्किंग के नाम पर प्रति ट्रक 600 रुपये वसूले जा रहे हैं। चालकों में भारी रोष है, जबकि सब एरिया मैनेजर ने बारिश को वजह बताते हुए जांच और व्यवस्था दुरुस्त करने का आश्वासन दिया है। #SurgujaNews #AmeraCoalMines #Ambikapur #SECL #ChhattisgarhNews #CoalTransport #GroundReport #SystemFailure #LocalNews #FatafatNews
Ambikapur, Surguja | Jul 23, 2026

सिंगरौली में हड़कंप! अडाणी समेत 6 कंपनियों पर FIR के आदेश, परमिट रद्द होने की संभावना #FIR #MPNews #Singrauli #CoalTransport #AdaniGroup #RuleViolation #BreakingNews #AdministrationAction #IllegalTransport #LatestNews
Madhya Pradesh, India | Jun 12, 2026
कोयले की ढुलाई के दर पर सवाल? NEWS 24, "आपकी बात" - 4 #कोलपरिवहन #coal #coaltransport #ChhattisgarhNews #छत्तीसगढ़ #Chhattisgarh #chhat
Chhattisgarh, India | Mar 22, 2023
कोयले की ढुलाई के दर पर सवाल? NEWS 24, "आपकी बात" - 3 #कोलपरिवहन #coal #coaltransport #ChhattisgarhNews #छत्तीसगढ़ #Chhattisgarh #chhat
Chhattisgarh, India | Mar 22, 2023
कोयले की ढुलाई के दर पर सवाल? NEWS 24, "आपकी बात" - 2 #कोलपरिवहन #coal #coaltransport #ChhattisgarhNews #छत्तीसगढ़ #Chhattisgarh #chhat
Chhattisgarh, India | Mar 22, 2023