Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana

Coकिला

पारिवारिक विवाद में व्यक्ति की मौत, पुलिस जांच में जुटी

बरेली। थाना किला क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के दौरान एक व्यक्ति की मृत्यु होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस एवं वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए।
क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय बरेली श्री अंजनी कुमार तिवारी ने बताया कि थाना किला क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के दौरान एक व्यक्ति की मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटना से संबंधित तथ्यों की जांच की जा रही है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस द्वारा परिजनों एवं अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच कराई जा रही है तथा जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

#bareillypolice #BAREILLYNEWS #Coकिला

पारिवारिक विवाद में व्यक्ति की मौत, पुलिस जांच में जुटी बरेली। थाना किला क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के दौरान एक व्यक्ति की मृत्यु होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस एवं वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए। क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय बरेली श्री अंजनी कुमार तिवारी ने बताया कि थाना किला क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के दौरान एक व्यक्ति की मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटना से संबंधित तथ्यों की जांच की जा रही है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा परिजनों एवं अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच कराई जा रही है तथा जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। #bareillypolice #BAREILLYNEWS #Coकिला

Bareilly, Bareilly | Jun 5, 2026

Latest Coकिला News Videos - Watch the Latest News of June 5, 2026 | Public App