उत्तराखंड पुलिस ने फिर जीता दिल; लखनऊ की श्रद्धालु को लौटाया उनका खोया हुआ पर्स!
चारधाम यात्रा (#ChardhamYatra2026) के दौरान गंगोत्री धाम पहुंची लखनऊ निवासी एक महिला श्रद्धालु का पर्स भैरव घाटी क्षेत्र में कहीं खो गया था। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पर्स को खोज निकाला और उसे सकुशल श्रद्धालु को सौंप दिया। अपना सामान वापस पाकर श्रद्धालु ने उत्तराखंड पुलिस की कार्यशैली और ईमानदारी की सराहना करते हुए हृदय से आभार व्यक्त किया।#SurkshitCharDham #UKPoliceHaiSath #UttrakhandPolice #GangotriDham
Dehradun, Dehradun | Jun 18, 2026