जमुई: ताला तोड़कर मोटर और अनाज चोरी करने मामले में थाना से नहीं मिला न्याय तो पीड़िता ने SP से की शिकायत
चंद्रदीप थाना क्षेत्र अंतर्गत ईटाबांध गांव में बोरिंग रूम का ताला तोड़कर मोटर और अनाज की चोरी करने मामले में जब चंद्रदीप थाना से न्याय नहीं मिला और अपमानित किया गया तो पीड़िता गोरेलाल यादव की पत्नी बबीता देवी ने एसपी को आवेदन देकर आरोपितों पर कार्रवाई करने की मांग की। उक्त जानकारी मंगलवार की दोपहर 12:30 बजे दी है। उन्होंने बताया कि SP से मुलाकात नहीं होने पर शिकायत पेटी में आवेदन दिया गया है। पीड़िता ने जानकी यादव के पुत्र दीपू यादव समेत एक दर्जन लोगों पर चोरी का आरोप लगाया है।
पीड़िता बबिता देवी ने बताया कि 26 जून 2026 की रात करीब 1 बजे उनके पति बोरिंग के पास रखे सामान की निगरानी के लिए गए थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि कोदवरिया गांव निवासी जानकी यादव के पुत्र दीपू यादव समेत एक दर्जन से अधिक अज्ञात लोग बोरिंग रूम का ताला तोड़ रहे हैं। इस दौरान बोरिंग में लगा मोटर तथा गेहूं का अनाज चोरी कर ट्रैक्टर पर लाद लिया और वहां से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि आरोपियों की संख्या अधिक होने के कारण उनके पति डर गए और छिपकर पूरी घटना देखते रहे।
आगे बबीता देवी ने बताया कि घटना के बाद जब वे चंद्रदीप थाना पहुंचीं और मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की, तो पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि थाने में आरोपित पक्ष को बुलाकर उनके साथ गा^ली-ग^लौ^ज और अ^प^मा^नित कराया गया। महिला ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम की जांच थाने में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से की जा सकती है। उन्होंने घटना की जांच कर संख्त कार्रवाई की मांग की है। #jamuitopnews #spjamui #chandradeepthana #CrimeNews #Crime #NHL #NFL #chori #chandradeep
Jamui, Jamui | Jul 1, 2026