चांदहट में सड़कों का कायाकल्प, ग्रामीणों में खुशी की लहर - श्रेय खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम को
.
.
.
पलवल जिले के गांव चांदहट में विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। गांव में टूटी-फूटी सड़कों का नए सिरे से निर्माण किया जा रहा है।
काफी समय से सड़कें टूटी होने की वजह से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था, सड़क पर धूल उड़ने से लोगों का निकलना मुश्किल था। अब नई और शानदार सड़क बनने से आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी और यात्रा सुगम होगी।
गांव में सड़क के साथ-साथ अनेक प्रकार के विकास कार्य भी कराए जा रहे हैं, जिसका श्रेय ग्रामीण खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम को दे रहे हैं। सड़क बनने से गांव के लोगों में खुशी का माहौल है और लोगों ने मंत्री का आभार जताया है।
#GauravGautam #ChandhatVikas #PalwalNews #HaryanaVoicePalwal #LiveChandhat
Palwal, Palwal | Oct 14, 2026