🚨 भुन्तर बाज़ार में चोरों का तांडव: घई कॉम्प्लेक्स में किरण गारमेंट्स सहित कई दुकानों के ताले तोड़े! 🚨
हिमाचल के भुन्तर बाज़ार से चोरी की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कल रात पुराने पुल के पास स्थित घई कॉम्प्लेक्स में शातिर चोर ने 3-4 दुकानों को अपना निशाना बनाया।
कहाँ क्या हुई चोरी?
👉 किरण गारमेंट्स: दुकान से कपड़े और करीब 17,000 रुपये कैश चोरी।
👉 शिवाय फैब्रिक्स: गल्ले से करीब 2,000 रुपये की चिल्लर (सिक्के) साफ।
अन्य दुकानों के ताले भी तोड़े।
सुबह दुकानदारों के पहुँचने पर वारदात का पता चला, जिससे पूरे बाज़ार में हड़कंप मच गया है। सीसीटीवी (CCTV) फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति चोरी करता हुआ दिखाई दिया है। पुलिस मौके पर पहुँचकर मामले की छानबीन कर रही है।
#BhuntarNews #KulluNews #CrimeNews #HimachalPradesh #BhuntarMarket #TheftCase #BreakingNews
Kullu, Kullu | Oct 29, 2026