Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
Aap
Education

Benchandbartribute

High Court_ जस्टिस आशीष नैथानी को फुल कोर्ट रेफ्रेंस के साथ दी गई विदाई..
#gkmnews

  उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति आशीष नैथानी को आज फ़ुल कोर्ट रैफ्रेन्स के साथ सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी। बार के साथ बेंच ने भी उनके सभ्य और सरल व्यवहार को याद किया।

         उच्च न्यायालय में आज मुख्य न्यायाधीश हॉल में फूल बेंच रेफरेंस का आयोजन किया गया। इसमें, न्यायमूर्ति आशीष नैथानी को विदाई दी गई। मुख्य न्यायाधीश मंनोज कुमार गुप्ता, वरिष्ठ न्यायमूर्ति मंनोज कुमार तिवारी, न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी, न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल, न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित, न्यायमूर्ति आलोक मेहरा, न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय और न्यायमूर्ति सिद्धार्थ साह की मौजूदगी में रजिस्ट्रार जर्नल योगेश कुमार गुप्ता ने अनुमाती मांगी।

 सेवानिवृत्ति की कार्यवाही शुरू हुई तो सी.एस.सी.पूरन सिंह बिष्ट, बार एसोसिएशन अध्यक्ष डी.सी.एस.रावत ने न्यायमूर्ति आशीष नैथानी के बारे में उल्लेख किया। बताया गया कि न्यायमूर्ति नैथानी ने वर्ष 2011 में जिला जज बनने के बाद 13 वर्षों तक कार्य किया। वो सेवानिवृत्ति के कुछ समय बाद 9 जनवरी 2025 को हाईकोर्ट के न्यायाधीश बने। फोटोग्राफी का शौक रखने वाले सौम्य व्यवहार के सरल व्यक्ति आशीष कॉफी पीना बहुत पसंद करते हैं। 

      मुख्य न्यायाधीश मंनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि ऊत्तराखण्ड में जौनसार के हालसी के रहने वाले आशीष, ज्युडिसिरी के पहले ऐसे न्यायाधीश बने जिसका एलिवेशन रिटायरमेंट के बाद हुआ। उनके जजमेंट भी न्यायपालिका को मान सम्मान दिलाने वाले थे। 

उन्होंने अपने साथी जजों, अधिवक्ताओं और स्टाफ से बराबर का व्यवहार किया। न्यायाधीश से परे, वो एक फोटोग्राफर, पेंटर और टेलीग्राफर हैं। "मैं सभी जजों और न्यायिक परिवार की तरफ से उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विदा करता हूँ। वो न्यायालय से बेशक सेवानिवृत हो रहे हैं, लेकिन व्यवहार में वो कभी हमारे दिलों से नहीं हटेंगे" 

      भावुक दिख रहे सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति आशीष नैथानी ने कहा, "मैं सबसे पहले अपनी माँ को नमन करता हूँ, उनके संस्कार से मैं आज यहां हूँ, पत्नी और लड़के ने हर वक्त प्यार और सहारा दिया" उन्होंने सभी रिश्तेदारों को कम्फर्ट और शक्ति प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया। जजों के लिए कहा कि उनसे बहुत कुछ सीखा है। 

पूर्व मुख्य न्यायाधीश ऋतु बाहरी, नरेंद्र गौहानाथन और वर्तमान मुख्य न्यायाधीश मंनोज कुमार गुप्ता की मदद मिली और उनसे सीखने को मिला। उन्होंने अपने पी.एस., ऑफिस स्टाफ, सुरक्षाकर्मी, ग्रह कर्मचारी और चालक का भी सहायता के लिए आभार जताया। यहां बनी हमारी दोस्ती सदा बने रहेगी। 

 #JusticeAshishNaithani
#FullCourtReference
#UttarakhandHighCourt
#JudicialLegacy
#FarewellToJustice
#BenchAndBarTribute

High Court_ जस्टिस आशीष नैथानी को फुल कोर्ट रेफ्रेंस के साथ दी गई विदाई.. #gkmnews उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति आशीष नैथानी को आज फ़ुल कोर्ट रैफ्रेन्स के साथ सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी। बार के साथ बेंच ने भी उनके सभ्य और सरल व्यवहार को याद किया। उच्च न्यायालय में आज मुख्य न्यायाधीश हॉल में फूल बेंच रेफरेंस का आयोजन किया गया। इसमें, न्यायमूर्ति आशीष नैथानी को विदाई दी गई। मुख्य न्यायाधीश मंनोज कुमार गुप्ता, वरिष्ठ न्यायमूर्ति मंनोज कुमार तिवारी, न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी, न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल, न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित, न्यायमूर्ति आलोक मेहरा, न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय और न्यायमूर्ति सिद्धार्थ साह की मौजूदगी में रजिस्ट्रार जर्नल योगेश कुमार गुप्ता ने अनुमाती मांगी। सेवानिवृत्ति की कार्यवाही शुरू हुई तो सी.एस.सी.पूरन सिंह बिष्ट, बार एसोसिएशन अध्यक्ष डी.सी.एस.रावत ने न्यायमूर्ति आशीष नैथानी के बारे में उल्लेख किया। बताया गया कि न्यायमूर्ति नैथानी ने वर्ष 2011 में जिला जज बनने के बाद 13 वर्षों तक कार्य किया। वो सेवानिवृत्ति के कुछ समय बाद 9 जनवरी 2025 को हाईकोर्ट के न्यायाधीश बने। फोटोग्राफी का शौक रखने वाले सौम्य व्यवहार के सरल व्यक्ति आशीष कॉफी पीना बहुत पसंद करते हैं। मुख्य न्यायाधीश मंनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि ऊत्तराखण्ड में जौनसार के हालसी के रहने वाले आशीष, ज्युडिसिरी के पहले ऐसे न्यायाधीश बने जिसका एलिवेशन रिटायरमेंट के बाद हुआ। उनके जजमेंट भी न्यायपालिका को मान सम्मान दिलाने वाले थे। उन्होंने अपने साथी जजों, अधिवक्ताओं और स्टाफ से बराबर का व्यवहार किया। न्यायाधीश से परे, वो एक फोटोग्राफर, पेंटर और टेलीग्राफर हैं। "मैं सभी जजों और न्यायिक परिवार की तरफ से उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विदा करता हूँ। वो न्यायालय से बेशक सेवानिवृत हो रहे हैं, लेकिन व्यवहार में वो कभी हमारे दिलों से नहीं हटेंगे" भावुक दिख रहे सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति आशीष नैथानी ने कहा, "मैं सबसे पहले अपनी माँ को नमन करता हूँ, उनके संस्कार से मैं आज यहां हूँ, पत्नी और लड़के ने हर वक्त प्यार और सहारा दिया" उन्होंने सभी रिश्तेदारों को कम्फर्ट और शक्ति प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया। जजों के लिए कहा कि उनसे बहुत कुछ सीखा है। पूर्व मुख्य न्यायाधीश ऋतु बाहरी, नरेंद्र गौहानाथन और वर्तमान मुख्य न्यायाधीश मंनोज कुमार गुप्ता की मदद मिली और उनसे सीखने को मिला। उन्होंने अपने पी.एस., ऑफिस स्टाफ, सुरक्षाकर्मी, ग्रह कर्मचारी और चालक का भी सहायता के लिए आभार जताया। यहां बनी हमारी दोस्ती सदा बने रहेगी। #JusticeAshishNaithani #FullCourtReference #UttarakhandHighCourt #JudicialLegacy #FarewellToJustice #BenchAndBarTribute

Haldwani, Nainital | Jun 3, 2026

Latest Benchandbartribute News Videos - Watch the Latest News of August 7, 2026 | Public App