🎤 बघेली लोकगीतों की पहचान इशिका पांडेय की सगाई में संगीत का अनोखा रंग, रीवा में सजा समारोह!
Description
बघेली लोकगीतों की मिठास और संगीत की खूबसूरती से अपनी पहचान बनाने वाली आकाशवाणी रीवा के युगवाणी कार्यक्रम की लोकगीत गायिका इशिका पांडेय के जीवन में आज खुशियों का खास दिन है। रीवा जिले के Uks Palace में उनकी सगाई का समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस खास मौके पर दोपहर 1:30 बजे से भजन संगीत का कार्यक्रम शुरू हुआ, जिसमें क्षेत्र के अन्य कलाकार अपनी मधुर प्रस्तुतियों से माहौल को भक्तिमय बना रहे हैं। अक्सर दूसरों के आयोजनों में अपनी आवाज से रौनक बढ़ाने वाली इशिका के इस खास अवसर की खूबसूरत झलकियां देखिए। आप भी उन्हें शुभकामनाएं दीजिए।
Hashtags
#SidhiMedia24
#BagheliLokgeet
#IshikaPandey
#RewaNews
#BagheliCulture
Gopadbanas, Sidhi | Nov 16, 2026