नेपाल रेलवे के नव पदस्थापित महाप्रबंधक परिवेश प्राजुली ने जनकपुर-जयनगर रेलखंड का निरीक्षण करते हुए जयनगर स्थित नेपाली रेलवे स्टेशन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्टेशन कार्यालय, कंट्रोल रूम, प्लेटफॉर्म, बिजली, पानी, शौचालय एवं यात्री सुविधाओं की समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने बताया कि जनकपुर (नेपाल) और अयोध्या (भारत) के बीच नई ट्रेन सेवा शुरू करने को लेकर दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय वार्ता चल रही है। साथ ही जयनगर-जनकपुर रेलखंड पर यात्री सुविधाओं के विस्तार और मालगाड़ी परिचालन को लेकर भी जल्द पहल किए जाने की बात कही।
#Jaynagar #Janakpur #NepalRailway #AyodhyaTrain #IndiaNepalRailway #MadhubaniNews #JaynagarNews #RailwayNews #BiharNews #DENNewsMadhubani
[ DEN News Madhubani ] [ DEN News ] [ Madhubani News ] [ Bihar News ] [ Jaynagar News ] [ Janakpur Railway ] [ Nepal Railway ] [ Parivesh Prajuli ] [ Janakpur Ayodhya Train ] [ India Nepal Railway ] [ Jaynagar Janakpur Rail ] [ Railway Inspection ] [ Nepal Railway GM ] [ Latest Madhubani News ]
Madhubani, Madhubani | Jun 3, 2026