*मां नर्मदा मंदिर में हुआ अन्नकूट, 56 भोग व महाआरती का आयोजन*
*गोटेगांव।* हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दीपावली के पावन अवसर पर मां नर्मदा मंदिर समिति द्वारा मां नर्मदा जी के दरबार में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मंगलवार 10 नवंबर को शाम 7 बजे से अन्नकूट मां अन्नपूर्णा पूजन हुआ। इसके बाद शाम 7:15 बजे गोवर्धन पूजा, शाम 7:30 बजे छप्पन भोग, रात 8 बजे मां भगवती की भव्य महाआरती और रात 8:30 बजे से प्रसाद वितरण किया गया।
धर्म प्रेमी श्रद्धालुओं ने अपने घरों से प्रसादी बनाकर शाम 7 बजे तक मंदिर में भेजी। मंदिर में मां नर्मदा के द्वार पर 56 प्रकार के महाभोग का भव्य आयोजन हुआ।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और मां नर्मदा का आशीर्वाद लिया।
*- कैलाश गुप्ता, नई दुनिया, गोटेगांव विधानसभा
Gotegaon Vidhansabha
#Annakut #AnnapurnaPujan #GovardhanPujan #ChhappanBhog #MahaAarti #NarmadaMandir #Gotegaon #Narsinghpur #NaiDuniya #GotegaonNews
Gotegaon, Narsinghpur | Nov 10, 2026