🌾 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी!
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी किए जाने के अवसर पर भारतीय गेहूँ एवं जौ अनुसंधान संस्थान (IIWBR), करनाल में आयोजित कार्यक्रम में विधायक श्री राम कुमार कश्यप जी ने सहभागिता की।
इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर डॉ. ओमवीर सिंह, डॉ. अनुज कुमार एवं डॉ. अमित शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के करोड़ों अन्नदाताओं को आर्थिक संबल प्रदान कर रही है। यह योजना किसानों की समृद्धि और कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
अन्नदाता का सम्मान, किसान का उत्थान — यही विकसित भारत की पहचान! 🇮🇳🌾
#PMKisan #24thInstallment #FarmersWelfare #IIWBRKarnal #Haryana #HVN24 Ram Kumar Kashyap - MLA Indri
Thanesar, Kurukshetra | Oct 30, 2026