Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh
Haryana
Cricket

हर_ओर_भ्रष्टाचार_के_निशान!

#हर_ओर_भ्रष्टाचार_के_निशान!
भरतपुर। रीको इंडस्ट्रियल एरिया में करीब 5 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से एक महीने पहले ही बनकर तैयार हुई सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। सोशल मीडिया पर दो दिन पुराना एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक स्थानीय निवासी सड़क को हाथों से उखाड़ता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद ठेकेदार ने आनन-फानन में उखड़ी हुई सड़क को दुरुस्त तो करवा दिया, लेकिन अधिकारियों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की कोई उच्च स्तरीय जांच नहीं कराई और न ही ठेकेदार के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई की। ​दूसरी तरफ, रीको कार्यालय के रीजनल मैनेजर का दावा है कि सड़क की गुणवत्ता बिल्कुल अच्छी है और वह हाथों से नहीं उखड़ सकती। उनका कहना है कि उन्होंने खुद मौके पर जाकर निरीक्षण किया है और भारी ट्रकों की लगातार आवाजाही के बावजूद सड़क पर कहीं भी गड्ढा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि फिर भी निर्माण में कहीं कोई कमी पाई जाती है, तो उसकी दोबारा जांच करवा ली जाएगी। वहीं स्थानीय लोग सड़क निर्माण में बरती गई लापरवाही को लेकर अब विभाग और ठेकेदार की मिलीभगत पर तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं।

#हर_ओर_भ्रष्टाचार_के_निशान! भरतपुर। रीको इंडस्ट्रियल एरिया में करीब 5 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से एक महीने पहले ही बनकर तैयार हुई सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। सोशल मीडिया पर दो दिन पुराना एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक स्थानीय निवासी सड़क को हाथों से उखाड़ता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद ठेकेदार ने आनन-फानन में उखड़ी हुई सड़क को दुरुस्त तो करवा दिया, लेकिन अधिकारियों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की कोई उच्च स्तरीय जांच नहीं कराई और न ही ठेकेदार के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई की। ​दूसरी तरफ, रीको कार्यालय के रीजनल मैनेजर का दावा है कि सड़क की गुणवत्ता बिल्कुल अच्छी है और वह हाथों से नहीं उखड़ सकती। उनका कहना है कि उन्होंने खुद मौके पर जाकर निरीक्षण किया है और भारी ट्रकों की लगातार आवाजाही के बावजूद सड़क पर कहीं भी गड्ढा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि फिर भी निर्माण में कहीं कोई कमी पाई जाती है, तो उसकी दोबारा जांच करवा ली जाएगी। वहीं स्थानीय लोग सड़क निर्माण में बरती गई लापरवाही को लेकर अब विभाग और ठेकेदार की मिलीभगत पर तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं।

Bharatpur, Bharatpur | Jun 7, 2026

Latest हर_ओर_भ्रष्टाचार_के_निशान! News Videos - Watch the Latest News of June 8, 2026 | Public App