📊 सामाजिक सुरक्षा पेंशन से सशक्त हो रहा जहानाबाद; 1.35 लाख से अधिक लाभुकों के खातों में ₹14.88 करोड़ की राशि अंतरित
माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी द्वारा अक्टूबर माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की गई। जिला पदाधिकारी श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में ग्राम प्लेक्स सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।
👥 कुल लाभुक: 1,35,285
💰 कुल अंतरित राशि: ₹14,88,13,500
📈 पेंशन राशि में वृद्धि: ₹400 ➜ ₹1,100 प्रतिमाह
✅ त्वरित निष्पादन: 05 पेंशनधारियों की समस्याओं का मौके पर समाधान
📋 जीवन प्रमाणीकरण: वंचित लाभुकों को 07 दिनों के भीतर ऑनलाइन प्रमाणीकरण कराने की अपील
🎯 जिला पदाधिकारी का निर्देश: संबंधित पदाधिकारियों को अधिकतम लाभुकों का जीवन प्रमाणीकरण सुनिश्चित कराने का निर्देश।
#सामाजिकसुरक्षापेंशन #DBT #जिलाप्रशासन_जहानाबाद #विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद
Jehanabad, Bihar | Nov 10, 2026