अव्यवस्थाओं को लेकर नगर पालिका पर उठे सवाल, व्यापारियों को आर्थिक नुकसान, आखिर जनता और व्यापारियों को कौन दे रहा सही जानकारी?
छतरपुर के ऐतिहासिक मेला जलविहार में अव्यवस्थाओं को लेकर व्यापारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। व्यापारियों का आरोप है कि नगर पालिका की लापरवाही और कथित भ्रष्टाचार के चलते उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
एक तरफ मेले को लेकर बड़े-बड़े दावे किए गए, वहीं दूसरी ओर जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आ रही है। अब सवाल यह है कि मेले की व्यवस्थाओं के नाम पर खर्च हुई राशि का हिसाब कौन देगा?
व्यापारियों के नुकसान की जिम्मेदारी कौन लेगा?
मेले की चमक के पीछे छिपी अव्यवस्थाओं का सच आखिर जनता के सामने कब आएगा?
#मेला_जलविहार #छतरपुर #नगरपालिका #व्यापारियों_का_आक्रोश #भ्रष्टाचार_के_आरोप #जनता_का_सवाल
Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Nov 14, 2026