
तरबगंज तहसील क्षेत्र के गिरधरपुर पांडेय पुरवा गांव में खलिहान की करीब एक एकड़ भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को शुक्रवार को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर हटवा दिया। गांव निवासी आरती देवी की शिकायत पर वर्ष 2023 में न्यायालय ने इस भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश दिए थे। तहसील प्रशासन द्वारा बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद भूमि खाली नहीं की गई थी। इसके बाद जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देश पर तहसीलदार आशुतोष पांडेय और नायब तहसीलदार अहमद हसन पुलिस बल व राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने भूमि की पैमाइश कराने के बाद जेसीबी मशीन की मदद से जटाशंकर और हरिशंकर के मकान के सहन, दरवाजे व बाउंड्रीवाल को हटवाया, साथ ही मेवालाल और हौसिला प्रसाद के टिनशेड निर्माण को भी ध्वस्त कर दिया। इस बेदखली कार्रवाई के दौरान कानूनगो सुशील चंद्र पांडेय, लेखपाल अंबरीष कुमार मिश्र सहित भारी संख्या में राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। #तरबगंज #एंटी_अतिक्रमण_अभियान #बुलडोजर_कार्रवाई #राजस्व_विभाग #अवैध_कब्जा_मुक्त #गोंडा_समाचार #तहसील_प्रशासन #खलिहान_भूमि #उत्तर_प्रदेश_समाचार #प्रशासनिक_कार्रवाई
Gonda, Gonda | Jun 13, 2026

#राजस्व_विभाग द्वारा किए गए सर्वेक्षण के बाद शासन ने प्रभावित किसानों के लिए #सहायता_राशि_स्वीकृत की
Anupshahr, Bulandshahr | Apr 16, 2026
अखबार जगत की खबर का असर बरसों पुरानी जमीन को करवाया अतिक्रमण मुक्त #akhbar_jagat @shivrajsinghchouhan #राजस्व_विभाग
Kukshi, Dhar | Feb 1, 2023
#नीमच #रतनगढ़। #राजस्व_विभाग की प्रभावी कार्यवाही,1करोड़ से अधिक का अतिक्रमण हटाया।
Indore, Indore | Jan 12, 2023
अवैध खनन माफ़ीयाओं के बड़े हौसले, क्या अधिकारियो की है मिलीभगत? @shivrajsinghchouhan #राजस्व_विभाग #dhar
Kukshi, Dhar | Dec 19, 2022