Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews

फतेहगंजपश्चिमी

फतेहगंज पश्चिमी की महिला ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
आठ दिन से बेगुनाह पति को थाने में बैठाने का आरोप, रिहाई की मांग
बरेली। थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र की एक महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि पुलिस ने उसके बेगुनाह पति को पिछले आठ दिनों से थाने में बैठा रखा है और उसे छोड़ा नहीं जा रहा है।
प्रार्थना पत्र में महिला ने कहा है कि उसके पति का किसी भी आपराधिक मामले से कोई संबंध नहीं है। इसके बावजूद पुलिस उन्हें लगातार थाने में रखकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रही है। महिला ने आशंका जताई कि उसके पति को किसी झूठे मुकदमे में फंसाया जा सकता है।
महिला ने एसएसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए उसके पति को तत्काल रिहा कराने तथा दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

#फतेहगंजपश्चिमी
#बरेलीन्यूज़लाइव
#बरेलीपुलिस
#वायरल

फतेहगंज पश्चिमी की महिला ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार आठ दिन से बेगुनाह पति को थाने में बैठाने का आरोप, रिहाई की मांग बरेली। थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र की एक महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि पुलिस ने उसके बेगुनाह पति को पिछले आठ दिनों से थाने में बैठा रखा है और उसे छोड़ा नहीं जा रहा है। प्रार्थना पत्र में महिला ने कहा है कि उसके पति का किसी भी आपराधिक मामले से कोई संबंध नहीं है। इसके बावजूद पुलिस उन्हें लगातार थाने में रखकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रही है। महिला ने आशंका जताई कि उसके पति को किसी झूठे मुकदमे में फंसाया जा सकता है। महिला ने एसएसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए उसके पति को तत्काल रिहा कराने तथा दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है। #फतेहगंजपश्चिमी #बरेलीन्यूज़लाइव #बरेलीपुलिस #वायरल

Bareilly, Bareilly | Jul 11, 2026

फतेहगंज पश्चिमी में 1 घंटे की बारिश ने खोल दी नगर पंचायत की पोल, मोहल्लों में भरा पानी

फतेहगंज से पंकज शर्मा की रिपोर्ट

फतेहगंज पश्चिमी।नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था की लापरवाही बुधवार को एक बार फिर उजागर हो गई। शाम करीब 4 बजे हुई लगभग 1 घंटे की तेज बारिश के बाद नगर के अंसारी मोहल्ला, सब्जी मंडी, नई बस्ती और मोहल्ला माली सहित कई गली-मोहल्लों में पानी भर गया।

बारिश रुकते ही सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। घरों के बाहर जलभराव के कारण लोग घंटों घरों में कैद रहे। राहगीरों और दुकानदारों को आवागमन में भारी परेशानी हुई।

वार्ड 5 अंसारी मोहल्ला निवासी कलाम ने बताया कि जलभराव की समस्या नई नहीं है। इस संबंध में पहले भी कई बार लिखित शिकायतें नगर पंचायत कार्यालय में दी जा चुकी हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन सिर्फ सफाई के नाम पर खानापूर्ति कर रहा है। नालों की समय से सफाई न होने के कारण हर बारिश में यही स्थिति बनती है।

इस पूरे मामले पर नगर पंचायत अध्यक्ष इमराना बेगम और प्रशासनिक अधिकारियों की चुप्पी सवाल खड़े कर रही है। नागरिकों ने DM से हस्तक्षेप कर स्थायी समाधान की मांग की है।

#फतेहगंजपश्चिमी
#नगरपंचायत
#वायरलन्यूज़
#बरेलीन्यूज़लाइव

फतेहगंज पश्चिमी में 1 घंटे की बारिश ने खोल दी नगर पंचायत की पोल, मोहल्लों में भरा पानी फतेहगंज से पंकज शर्मा की रिपोर्ट फतेहगंज पश्चिमी।नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था की लापरवाही बुधवार को एक बार फिर उजागर हो गई। शाम करीब 4 बजे हुई लगभग 1 घंटे की तेज बारिश के बाद नगर के अंसारी मोहल्ला, सब्जी मंडी, नई बस्ती और मोहल्ला माली सहित कई गली-मोहल्लों में पानी भर गया। बारिश रुकते ही सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। घरों के बाहर जलभराव के कारण लोग घंटों घरों में कैद रहे। राहगीरों और दुकानदारों को आवागमन में भारी परेशानी हुई। वार्ड 5 अंसारी मोहल्ला निवासी कलाम ने बताया कि जलभराव की समस्या नई नहीं है। इस संबंध में पहले भी कई बार लिखित शिकायतें नगर पंचायत कार्यालय में दी जा चुकी हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन सिर्फ सफाई के नाम पर खानापूर्ति कर रहा है। नालों की समय से सफाई न होने के कारण हर बारिश में यही स्थिति बनती है। इस पूरे मामले पर नगर पंचायत अध्यक्ष इमराना बेगम और प्रशासनिक अधिकारियों की चुप्पी सवाल खड़े कर रही है। नागरिकों ने DM से हस्तक्षेप कर स्थायी समाधान की मांग की है। #फतेहगंजपश्चिमी #नगरपंचायत #वायरलन्यूज़ #बरेलीन्यूज़लाइव

Bareilly, Bareilly | Jul 9, 2026

Latest फतेहगंजपश्चिमी News Videos - Watch the Latest News of August 7, 2026 | Public App