औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस ने मंदसौर जिले के बासाखेड़ी से पकड़ा, तीन साल से फरार पांच हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार ।
रतलामी जिले के जावरा में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में तीन वर्षों से फरार चल रहे पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी को औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से अवैध मादक पदार्थ के स्रोत और तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं के संबंध में पूछताछ कर रही है।
रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक जावरा युवराजसिंह चौहान के मार्गदर्शन में औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी निरीक्षक सुमित मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। पुलिस के अनुसार गठित टीम को मुखबिर से सूचना मिली। इसके आधार पर थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में एनडीपीएस के तहत दर्ज प्रकरण में फरार आरोपी जगदीश उर्फ लाला पिता भेरूलाल बागरी निवासी ग्राम बासाखेड़ी, जिला मंदसौर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक रतलाम द्वारा पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
बाइट - विवेक कुमार लाल ASP रतलाम
#RatlamNews #JaoraNews #MandsaurNews #MPPolice #RatlamPolice #अवैध_मादक_पदार्थ #इनामी_आरोपी_गिरफ्तार #जावरा_पुलिस #मध्यप्रदेश_समाचार #BreakingNews
Shahnagar, Panna | Oct 29, 2026