गर्व से कहो—हम शिक्षित पत्रकार हैं, चाटुकार नहीं!
समस्तीपुर DPRO कार्यालय के पत्र पर उठे सवाल, Stream Bihar ने कहा—खबर दबाने के बजाय तथ्यों का जवाब दें.
समस्तीपुर: जिला जन-संपर्क कार्यालय, समस्तीपुर से जारी पत्र को लेकर पत्रकारिता जगत में सवाल उठने लगे हैं। 11 सितंबर 2026 को जारी पत्र में Stream Bihar और एक अन्य YouTuber के विरुद्ध कथित “भ्रामक एवं फर्जी खबर” चलाने का उल्लेख करते हुए संबंधित प्लेटफॉर्मों पर आवश्यक कार्रवाई और नियमित अनुश्रवण की बात कही गई है।
पत्र में Stream Bihar के एक पोस्ट को लेकर आपत्ति दर्ज की गई है। वहीं Stream Bihar का कहना है कि जनहित में सवाल उठाना और प्रशासन से जवाब मांगना पत्रकारिता का मूल दायित्व है। किसी अधिकारी या सरकारी कार्यालय के साथ खड़े होकर एकतरफा खबर चलाना पत्रकारिता नहीं, बल्कि चाटुकारिता की ओर कदम माना जा सकता है।
Stream Bihar का स्पष्ट संदेश है—
“गर्व से कहो, हम शिक्षित पत्रकार हैं, चाटुकार नहीं।”
यदि किसी खबर को गलत या भ्रामक बताया जा रहा है तो संबंधित तथ्य, दस्तावेज और प्रमाण सार्वजनिक किए जाएं। पत्रकार का पक्ष जाने बिना एकतरफा निष्कर्ष निकालना भी सवालों के घेरे में आ सकता है।
पत्रकारिता का मतलब सवाल पूछना है, सवालों से भागना नहीं।
जनहित में सवाल जारी रहेंगे—जवाब देना संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों का दायित्व है।
#StreamBihar #समस्तीपुर #पत्रकारिता #शिक्षितपत्रकार #चाटुकारनहीं #जनहित #मीडियास्वतंत्रता #पत्रकारिता_से_जन_सरोकारिता_तक #SudarshanKumar
Ujiarpur, Samastipur | Sep 12, 2026