फायरिंग मामले में संतकबीरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
.32 बोर की अवैध पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन, नकदी व मोटरसाइकिल बरामद
संतकबीरनगर। जान से मारने की नीयत से फायरिंग किए जाने के मामले में संतकबीरनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक अवैध .32 बोर पिस्टल, दो जिंदा कारतूस .32 बोर, एक मोबाइल फोन, ₹400 नकद तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में की गई। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।
21 सितंबर को हुई थी फायरिंग
पुलिस के मुताबिक 21 सितंबर 2026 को उमिला के पास स्थित एक कॉलेज के समीप दो युवकों पर फायरिंग किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर कोतवाली खलीलाबाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके से दो खोखे कारतूस .32 बोर बरामद हुए, जिन पर 7.65 KF अंकित था।
घटना के संबंध में कोतवाली खलीलाबाद में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया।
दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस ने मामले में वांछित अभियुक्त—
1. प्रियान्शु उर्फ टायसन दुबे पुत्र दिनेश कुमार, निवासी अड़ई, थाना मुंडेरवा, जनपद बस्ती, हाल मुकाम गोरखल, निकट गैस गोदाम, थाना कोतवाली खलीलाबाद।
2. शिवानन्द यादव उर्फ डब्लू पुत्र रामफेर, निवासी मोहनीपुर, थाना कोतवाली खलीलाबाद, जनपद संतकबीरनगर।
को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने घटना से संबंधित जानकारी दी। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 61(2), 352, 351(3), 3(5) बीएनएस तथा धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है।एक अन्य आरोपी पहले ही हो चुका गिरफ्तार ,पुलिस के अनुसार, इसी अभियोग से संबंधित अभियुक्त नंदकिशोर उर्फ सोनू शर्मा पुत्र परमात्मा प्रसाद, निवासी थवईपार, थाना कोतवाली खलीलाबाद, को 22 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा जा चुका है।
यह सामान हुआ बरामद
01 अवैध पिस्टल .32 बोर
02 जिंदा कारतूस .32 बोर
01 मोबाइल फोन
₹400 नकद
01 अपाचे मोटरसाइकिल संख्या UP 53 CJ 6407
पुलिस के मुताबिक घटना के खुलासे और अभियुक्तों की गिरफ्तारी में कोतवाली खलीलाबाद पुलिस एवं एसओजी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
#संतकबीरनगर #क्राइम_ब्रेकिंग #फायरिंग #पुलिस_कार्रवाई #कोतवाली_खलीलाबाद #एसओजी #गिरफ्तारी #अवैध_पिस्टल #32_बोर #जिंदा_कारतूस #अवैध_हथियार #पुलिस_की_बड़ी_कार्रवाई #अपराध #क्राइम_न्यूज #खलीलाबाद #उत्तरप्रदेश #संतकबीरनगर_पुलिस #UPPolice #BreakingNews #CrimeNews #Khabar24News
Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Sep 23, 2026