क्या चौधरी चरण सिंह घाट की ओर शिफ्ट हो गई हर की पैड़ी? दिशा बताने वाले बोर्ड ने खड़े किए सवाल, आखिर किस अधिकारी ने लगवाया ऐसा बोर्ड!
हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में अर्धकुंभ 2027 की तैयारियों के बीच व्यवस्थाओं को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस बार मामला किसी सड़क, पुल या निर्माण कार्य का नहीं, बल्कि दिशा बताने वाले एक बोर्ड का है, जिसे देखकर कोई भी हैरान हो सकता है।
सिंह द्वारा चौक से पुल के पहले लगाए गए दिशा-निर्देश बोर्ड पर हर की पैड़ी और चौधरी चरण सिंह घाट की दिशा को लेकर ऐसा संकेत दिखाई दे रहा है, जिसने सवाल खड़े कर दिए हैं।
अब सवाल यह है कि क्या हर की पैड़ी चौधरी चरण सिंह घाट की ओर शिफ्ट हो गई है? या फिर दिशा बताने वाला बोर्ड लगाने में ही जिम्मेदार विभाग से बड़ी चूक हो गई?
यह सवाल हरिद्वार स्तम्भ नहीं, बल्कि मौके पर लगा दिशा बताने वाला बोर्ड खुद खड़ा कर रहा है।
आखिर इस बोर्ड को लगाने की जिम्मेदारी किस अधिकारी और विभाग की थी? क्या बोर्ड लगाने से पहले किसी ने इसकी दिशा और जानकारी का सत्यापन करना जरूरी नहीं समझा? क्या संबंधित अधिकारियों ने बोर्ड लगवाने से पहले एक बार मौके पर पहुंचकर इसकी जांच तक नहीं की?
जब अर्धकुंभ 2027 की तैयारियों पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, तो क्या श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सही रास्ता बताने वाले बोर्ड भी जिम्मेदारी के साथ नहीं लगाए जा सकते?
हरिद्वार स्तम्भ का सवाल है कि आखिर ऐसे बोर्ड लगवाने और उनकी जांच करने की जिम्मेदारी किसकी है?
धर्मनगरी में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सही दिशा बताने के लिए लगाए गए बोर्ड ही यदि भ्रमित करने लगें, तो व्यवस्था पर सवाल उठना लाजिमी है।
हरिद्वार स्तम्भ | वासुदेव राजपूत
#Haridwar #HaridwarStambh #HarKiPauri #ChaudharyCharanSinghGhat #ShankaracharyaChowk #ArdhKumbh2027 #KumbhMela2027 #HaridwarNews #UttarakhandNews #DirectionBoard #गलत_दिशा_निर्देश #हरकीपैड़ी #चौधरीचरणसिंहघाट #शंकराचार्यचौक #अर्धकुंभ2027 #कुंभतैयारी #प्रशासनिकलापरवाही #जिम्मेदार_कौन #हरिद्वार_की_व्यवस्था #हरिद्वार_स्तम्भ
Hardwar, Haridwar | Nov 14, 2026