Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Cm
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi

आरक्षण_पर_पूनिया_का_बयान..

#आरक्षण_पर_पूनिया_का_बयान..
भरतपुर। भाजपा के राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनिया ने भरतपुर, डीग और धौलपुर जिलों के जाट समुदाय को केंद्र में ओबीसी आरक्षण देने की मांग को लेकर कहा कि देश में जाटों को पहली बार आरक्षण अटल बिहारी वाजपेयी की भाजपा सरकार के समय ही मिला था। हालांकि, उस समय की कुछ संवैधानिक बाध्यताओं के चलते भरतपुर और धौलपुर के जाट इस लाभ से वंचित रह गए थे, जिसकी मांग लंबे समय से चल रही है। ​पूनिया ने आगे कहा कि लोकतंत्र में सबको अपनी बात रखने और अभिव्यक्ति की आजादी है, और जब भी ऐसे मसले उठते हैं तो सरकारें उनकी सुनवाई और समाधान जरूर करती हैं। यह पूरा मामला इस समय केंद्र और राज्य सरकार दोनों के संज्ञान में है। चूंकि यह एक बेहद संवेदनशील और कानूनी विषय है, इसलिए इसकी पूरी बातचीत संवैधानिक दायरे में ही होगी। उन्होंने समाज के लोगों से संयम रखने की अपील करते हुए कहा कि कानूनी और संवैधानिक बाध्यताओं के परीक्षण के बाद जो भी परिस्थितियां बनेंगी, उसके अनुसार निर्णय लिया जाएगा, इसलिए सभी को कुछ समय और इंतजार करना चाहिए।

#आरक्षण_पर_पूनिया_का_बयान.. भरतपुर। भाजपा के राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनिया ने भरतपुर, डीग और धौलपुर जिलों के जाट समुदाय को केंद्र में ओबीसी आरक्षण देने की मांग को लेकर कहा कि देश में जाटों को पहली बार आरक्षण अटल बिहारी वाजपेयी की भाजपा सरकार के समय ही मिला था। हालांकि, उस समय की कुछ संवैधानिक बाध्यताओं के चलते भरतपुर और धौलपुर के जाट इस लाभ से वंचित रह गए थे, जिसकी मांग लंबे समय से चल रही है। ​पूनिया ने आगे कहा कि लोकतंत्र में सबको अपनी बात रखने और अभिव्यक्ति की आजादी है, और जब भी ऐसे मसले उठते हैं तो सरकारें उनकी सुनवाई और समाधान जरूर करती हैं। यह पूरा मामला इस समय केंद्र और राज्य सरकार दोनों के संज्ञान में है। चूंकि यह एक बेहद संवेदनशील और कानूनी विषय है, इसलिए इसकी पूरी बातचीत संवैधानिक दायरे में ही होगी। उन्होंने समाज के लोगों से संयम रखने की अपील करते हुए कहा कि कानूनी और संवैधानिक बाध्यताओं के परीक्षण के बाद जो भी परिस्थितियां बनेंगी, उसके अनुसार निर्णय लिया जाएगा, इसलिए सभी को कुछ समय और इंतजार करना चाहिए।

Bharatpur, Bharatpur | Jun 15, 2026

Latest आरक्षण_पर_पूनिया_का_बयान.. News Videos - Watch the Latest News of June 15, 2026 | Public App