घाघरा: चपका के समीप टेंपो पलटने से आधा दर्जन लोग हुए घायल, प्राथमिक उपचार के बाद दो गुमला रेफर
Ghaghra, Gumla | Jun 12, 2026 घाघरा थाना क्षेत्र के चपका के समीप टेंपो पलटने से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में नाथपुर निवासी शिव शंकर लोहरा,गीता देवी,शिवम लोहरा,हेलता बिशनपुर निवासी सिलमैन देवी,कोमल कुमारी,देवाकी पीठवर टोली निवासी छंदैन देवी के नाम शामिल है। सभी घायलों को ग्रामीण और पुलिस के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा लाया गया।