अररिया: नगर परिषद की बजट वाली हंगामेदार बैठक तीखी नोकझोंक के बाद लगातार दूसरी बार हुआ रद्द,29पार्षदों वाली बोर्ड में 15पार्षदों
Araria, Araria | Mar 13, 2024 अररिया नगर परिषद में मुख्य पार्षद, नगर पार्षद व कार्यपालक पदाधिकारी के बीच वर्चस्व को लेकर चल रहे विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।बल्कि दिनों दिन विवाद गहराता जा रहा है।जिसका परिणाम बुधवार को नगर परिषद कार्यालय में होने वाले बजट की बैठक में साफ साफ देखने को मिला।दरअसल बीते 9 मार्च को नगर परिषद कार्यालय परिसर में सामान्य बैठक आयोजित किया था।