अररिया: उत्पाद विभाग की टीम ने शराब पीने के आरोप में अलग-अलग स्थान से चार लोगों को किया गिरफ्तार
Araria, Araria | Mar 13, 2024 अररिया उत्पाद विभाग की टीम ने शराब को लेकर चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान के तहत अलग-अलग स्थान से चार लोगों को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार सभी आरोपियों से आवश्यक पूछताछ करने के बाद उनका मेडिकल करवाया गया. मेडिकल जांच के बाद सभी को बुधवार को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया हैं.