अररिया: गलगलिया अररिया नई रेल लाइन का सांसद प्रदीप सिंह ने अधिकारियों के साथ ट्रॉली पर किया निरीक्षण
Araria, Araria | Mar 13, 2024 पीएम नरेंद्र मोदी ने अररिया को कई ट्रेन की सौगात दी है। अब अररिया-गलगलिया नई रेल लाइन का भी काम बहुत तेज गति से चल रहा है। सांसद प्रदीप सिंह ने बुधवार को ट्रॉली से इस नई रेल लाइन का निरीक्षण किया। इस रेलवे लाइन की कुल लंबाई करीब 110 किलोमीटर होगी, इस पर लगभग ₹2132 करोड़ की राशि खर्च की जाएंगी।