अररिया: कुम्हिया के समीप एक टोटो पलटने से टोटो सवार एक बुज़ुर्ग व्यक्ति हुआ गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Mar 13, 2024 जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र के कुम्हिया के समीप एक टोटो पलटने से टोटो सवार एक बुज़ुर्ग यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के द्वारा सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक की देखरेख में घायल बुज़ुर्ग व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है। वहीं, घायल बुज़ुर्ग व्यक्ति की पहचान जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र के अरतिया गांव निवासी गाणी मोहम्मद के रूप में हुई है।