पटना ग्रामीण: VIP सुप्रीमो द्वारा पीएम मोदी पर कहे गये अपशब्द पर बोले मंत्री हरी सहनी, कहा- मुकेश सहनी खुदगर्ज हो गये हैं
VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी द्वारा पीएम मोदी पर कहे गये अपशब्द पर बिहार में राजनीति तेज हो गई है। भाजपा नेता और मंत्री हरी सहनी ने मुकेश सहनी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि वे खुदगर्ज हो गए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने उनको क्या इज्जत नहीं दिया। उनको जब टिकट दिया गया था। उन्होंने किसी निषाद समुदाय को टिकट नहीं दिया। इस बार भी उन्हें तीन सीट दी गई है।