गुना नगर: 27 जून से बीना–गुना–रुठियाई पैसेंजर के 4 फेरे शुरू, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दिखाएंगे हरी झंडी
गुना के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। 27 जून से बीना–गुना–रुठियाई पैसेंजर ट्रेन संख्या 61611/12 के चार फेरे शुरू होंगे। क्षेत्रीय सांसद 27 जून को शाम 6:40 बजे गुना रेलवे स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस ट्रेन से छात्रों, किसानों, मजदूरों, व्यापारियों और दैनिक यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी,