शामली: डीएम ने शामली, ऊन व थानाभवन चीनी मिलों के गन्ना भुगतान की समीक्षा की, जारी किए दिशा-निर्देश
Shamli, Shamli | Jul 7, 2026 मंगलवार की दोपहर 1 बजे डीएम शामली आलोक यादव ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय पर जनपद के शामली, थानाभवन व ऊन में स्थापित चीनी मिलों के अवशेष गन्ना मूल्य भुगतान एवं आगामी पेराई सत्र हेतु रिपेयर व मेंटीनेंस कार्यों की समीक्षा की। बैठक में डीएम को अवगत कराया गया कि सिर्फ शामली चीनी मिल द्वारा 323.19 करोड़ के सापेक्ष संपूर्ण भुगतान कर दिया गया है।