मिर्ज़ापुर: कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के मुहकुचवा में चोरों ने मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी की, पुलिस ने चोर को पकड़ा
बताते चले कि कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के मुहकुचवा निवाती मुकेश विश्वकर्मा ने बताया कि वह अपने मकान में ताला लगाकर खाटू श्याम दर्शन के लिए गए थे। आज जब घर लौटे तो मकान का ताला टुटा था घर में रखे करीब 125000 के गहने व अन्य सामान चोरी कर लिए गए थे। मुकेश ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने मोआइना कर चोरी करने वाले चोर को पकड़ लिया है और कार्रवाई में जुट गई है।