शहर में दुकानों से बाहर समान रखकर रोड संकरा कर रहे कारोबारियों के खिलाफ नगरपालिका व यातायात पुलिस ने कार्रवाई की। आज नगर पालिका राजस्व प्रभारी महेश वर्मा के नेतृत्व में उड़नदस्ता के साथ नगरपालिका अमला व यातायात पुलिस ने बस स्टैंड, ड्राइवरशन रोड, महात्मा गांधी मार्ग, सब्जी मंडी क्षेत्र में दुकानों के बाहर रखा सामान अंदर करवाया।