कांके: राज अस्पताल के पास निर्माणाधीन बिल्डिंग के गड्ढे में गिरे कई वाहन
Kanke, Ranchi | Jun 15, 2026 राज अस्पताल के पास निर्माणाधीन बिल्डिंग के गड्ढे में रविवार की रात करीब दस बजे कई वाहन गिर गए। वहां मौजूद लोगों के अनुसार मूसलाधार बारिश के कारण मिट्टी पूरी तरह कमजोर हो गई थी। पानी के दबाव से जमीन धंसने पर एक-एक कर कई वाहन गड्ढे में समा गए। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय किसी वाहन में कोई मौजूद नहीं था, जिससे जानी नुकसान नहीं हुआ।