अरियरी प्रखंड के हुसैनाबाद पंचायत के पंचायत रोजगार सेवक प्रफुल्ल कुमार सिंह का मोबाइल सुक्रवार 10 बजे साइबर अपराधियों ने हैक कर लिया। हैकर ने करीब दो घंटे तक मोबाइल को अपने कब्जे में रखकर उनके व्हाट्सएप से सभी परिचितों को एपीके फाइल भेज दी। प्रफुल्ल कुमार की सूझबूझ से कोई आर्थिक नुकसान नहीं हुआ।