बहराइच: कलेक्ट्रेट सभागार में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य की एडीएम ने की समीक्षा, तहसीलदारों को मॉनिटरिंग के दिए निर्देश
कलेक्ट्रेट सभागार में जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी अमित कुमार की अध्यक्षता में जनगणना 2027 के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं सर्वे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। जिसमें सभी तहसीलदारों को कार्यों की नियमित एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। यह जानकारी शनिवार शाम को डीआई ओ की ओर से दी गई है।