सोनाहातु: संगम होटल के सामने सड़क किनारे से मिला एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति का शव
सोनाहातु-सिल्ली-रंगामाटी मुख्य मार्ग के जाडेया मोड़ स्थित संगम होटल के सामने की है, जहां शाम के वक्त लोगों की नजर सड़क किनारे पड़े शव पर पड़ी।स्थानीय लोगों के मुताबिक शाम संगम होटल के सामने सड़क किनारे एक वृद्ध व्यक्ति का शव पड़ा हुआ देखा गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और इलाके में सनसनी फैल गई।