चोरौत: घुघला गांव में बिजली चोरी करने वाले युवक के खिलाफ थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी
बिजली चोरी करने वाले युवक के खिलाफ बिजली विभाग के कनीय अभियंता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने बताया कि युवक के द्वारा बिजली की चोरी की जा रही थी। जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया और घटना की जांच की जा रही है।