चोरौत: हरिपुर पुल के पास से पुलिस ने अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार, एक बाइक भी बरामद
हरिपुर पुल के पास से पुलिस ने 26 पीस अंग्रेजी शराब की बोतल के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने एक बाइक को भी बरामद किया है। जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया की कार्रवाई करते हुए शराब तस्कर को पुलिस ने जेल भेज दिया।