चोरौत: पुपरी DSP अतनु दत्ता ने चोरौत थाने का किया औचक निरीक्षण
शुक्रवार को पुपरी डीएसपी अतनु दत्ता ने चोरौत थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ लंबित कांडों की समीक्षा की। डीएसपी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिन कांडों में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है, उनकी तुरंत गिरफ्तारी करना सुनिश्चित करें।