चोरौत: चोरौत उत्तरी पंचायत में दहेज के लिए महिला को किया गया प्रताड़ित, थाने में प्राथमिकी दर्ज
दहेज के खातिर एक महिला को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है इस संबंध में पीड़ित महिला ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने अपने पति गौतम कुमार को आरोपित किया है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया और घटना की जांच की जा रही है।