पिछोर: पिछोर थाना पुलिस ने अवैध पटाखा बनाने वालों पर कसा शिकंजा, दो जगह छापेमारी कर ₹6500 के पटाखे जब्त किए
पिछोर थाना पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर अवैध पटाखा निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कस्बे में दो अलग-अलग जगहों से अवैध पटाखे जब्त किए हैं। दोनों आरोपियों पर विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों से कुल 6500 रुपये का माल बरामद हुआ।जिसका प्रेस नोट पुलिस द्वारा आज रविवार सुबह लगभग 11:30 बजे मीडिया को जारी किया गया।