सादुलशहर: करडवाला गांव में विधायक गुरवीर बराड़ और भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सुना
सादुलशहर के करडवाला गांव में विधायक गुरवीर बराड़ और भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 110वें एपिसोड को सुना गया। इस दौरान विधायक गुरवीर बराड़ ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कहा कि आगामी दिनों में लोकसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बनाने का आह्वान किया।