सादुलशहर: किसान आंदोलन के चलते बंद किए गए पतली चेक पोस्ट बॉर्डर को पुलिस प्रशासन के द्वारा खोला गया
सादुलशहर के पतली चेक पोस्ट बॉर्डर को पंजाब हरियाणा के लिए खोल दिया गया है।13 फरवरी से शुरू हुए किसान आंदोलन के कारण राजस्थान से लगने वाले पंजाब हरियाणा के बोर्डरो को सीज कर दिया गया था। एसपी ने बताया कि सादुलशहर के पतली बॉर्डर को हरियाणा और पंजाब के लिए खोल दिया गया है ।जबकि श्रीगंगानगर से लगने वाले साधुवाली बॉर्डर को अभी भी बंद कर रखा है।