सिहोरा के आजाद चौक में पिछले दिनों हुई वारदात में पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया था। उसमें से एक निरुद्ध आरोपित बनवारी गुप्ता की तबीयत मंगलवार रात 9:00 बजे खराब होने के कारण उन्हें जेल से सिहोरा की शासकीय सिविल अस्पताल लाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर मेडिकल अस्पताल जबलपुर रेफर कर दिया।