हनुमानगढ़: सतीपुरा गांव में बुजुर्ग महिला पर धारदार हथियार से हमला कर लूटपाट करने का मामला, पुलिस ने दोनों युवकों को किया गिरफ्तार
हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव सतीपुरा में दिनदिहाड़े दूध लेने जा रही बुजुर्ग महिला पर धार-धार हथियार से हमला कर सोने का लॉकेट व चांदी की अंगूठी लूटने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। दोनो आरोपियों का एक सीसीटीवी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।