हुज़ूर: अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में डॉग लवर्स का हमला, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
Huzur, Bhopal | Feb 19, 2026 मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र स्थित श्रवण कांता कॉलोनी में गुरुवार को डॉग लवर्स द्वारा दो महिलाओं पर जानलेवा हमला किया गया । आरोप है कि आवारा कुत्तों को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी अशोक चौहान ने अपनी महिला साथी और एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर तलवार से हमला कर दिया|