बीना: झांसी फाटक ब्रिज के नीचे सब्जी बाजार में वाहनों की अवैध पार्किंग, अधिकारी बोले करेंगे कार्रवाई
Bina, Sagar | May 4, 2026 नगर पालिका परिषद के द्वारा बजरिया क्षेत्र से सब्जी दुकानदारों को झांसी फाटक ब्रिज के नीचे शिफ्ट किया गया था। जहां पर सब्जी व फल विक्रेताओं की व्यवस्था के लिए लोहे की रेलिंग लगाकर व्यवस्था की गई थी। लेकिन ब्रिज के नीचे रेलिंग के अंदर सब्जी एवं फल दुकानदार अपनी दुकान नहीं लग पा रहे क्योंकि उनकी जगह पर अवैध रूप से पार्किंग बन चुकी है।