अजयगढ़: पन्ना: रेत माफिया का तांडव, ई-रिक्शा रौंदा, शादी की खुशियां मातम में बदलीं
Ajaigarh, Panna | Apr 21, 2026 पन्ना जिले में अवैध रेत उत्खनन और ओवरलोड वाहनों की सनक अब बेगुनाहों के खून से लिखी जा रही है। अजयगढ़ की सड़कों पर मौत बनकर दौड़ रहे एक बेलगाम ट्रैक्टर ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया है। क्या प्रशासन इन माफियाओं के सामने नतमस्तक हो चुका है? घटना अजयगढ़ के सिंहपुर रोड की है। बीती रात प्रतापपुर निवासी गोरेलाल और भैयाराम अहिरवार ई-रिक्शा से एक शादी समारो